अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024...नगर परिषद रंगमंच में होगा जिला स्तरीय आयोजन
केकड़ी 13 जून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 का जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को नगर परिषद रंगमंच में होगा। अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ ने गुरुवार को य
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 13, 2024 • 5:41 AM IST
Share This Story
केकड़ी 13 जून। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस-2024 का जिला स्तरीय आयोजन 21 जून को नगर परिषद रंगमंच में होगा।

अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़ ने गुरुवार को योग दिवस आयोजन के संबंध में अधिकारियो के साथ बैठक ली। उन्होंने बताया कि इस वर्ष 10वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को महिला सशक्तिकरण के लिए योग की थीम पर मनाया जाएगा। जिले में ग्राम पंचायत, ब्लाक एवं जिला स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिला स्तरीय मुख्य आयोजन नगर परिषद रंगमंच में होगा। योग दिवस आयोजन के लिए नोडल विभाग आयुर्वेद विभाग रहेगा। योग का समय प्रातः 7 बजे निर्धारित किया गया है। विभाग द्वारा जारी प्रोटोकाॅल के अनुसार योग किया जाएगा।

उन्होंने योग दिवस आयोजन के संबंध में विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए । इसमें पुलिस विभाग को आयोजन स्थल पर यातायात व्यवस्था, स्वास्थ्य विभाग को एंबुलेंस , स्टाफ एवं दवाइयों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को निर्देशित किया । उन्होंने बताया कि आयोजन के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियो को निर्देश दिए गए । सभी विभागीय अधिकारी एवं कार्मिक आयोजन में भाग लेंगे । वैलनेस सेंटर के योग प्रशिक्षक योगाभ्यास करवाएंगे।

इस अवसर पर उपखण्ड अधिकारी केकड़ी सुभाष चंद्र हेमानी , अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी त्रिलोक राम दहिया , जिला रसद अधिकारी मोहन लाल देव , नगर परिषद के सहायक अभियंता घासीलाल गुर्जर , जिला परिवहन अधिकारी अनिल कायथ , एलडीएम राजेश परमार , ज़िला शिक्षा अधिकारी गोविंद नारायण शर्मा सहित अन्य ज़िला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे ।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago