अनियंत्रित ट्रैक्टर खाई में गिरा, चालक की मौत
केकड़ी जिले के टोडारायसिंह में-मालपुरा रोड पर रतवाई चौराहे के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया। इस
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 22, 2024 • 11:35 PM IST
Share This Story
केकड़ी जिले के टोडारायसिंह में-मालपुरा रोड पर रतवाई चौराहे के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में गिर गया। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक उमराव उर्फ गौरु (22) पुत्र रमेश मोग्या की मौत हो गई। घारेड़ा निवासी उमराव शाम करीब 4:30 बजे टोडारायसिंह से ट्रैक्टर लेकर अपने गांव घारेड़ा जा रहा था, जब यह हादसा हुआ।
घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया और गंभीर रूप से घायल उमराव को टोडारायसिंह सीएचसी पहुँचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उमराव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर उसे परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। इस दुर्घटना से इलाके में शोक की लहर है, और लोग उमराव के परिवार के प्रति संवेदना प्रकट कर रहे हैं।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago