अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना: किराए के कमरो में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्रों को सरकार देगी प्रतिमाह दो हजार रुपए
केकड़ी ,23 दिसंबर- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि विधार्थियो को हर प्रकार की शिक्षा के लिये साधन प्राप्त हो इस के लिये राज्य सरकार की ओर से उन
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 23, 2024 • 7:50 AM IST
Share This Story
केकड़ी ,23 दिसंबर- मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि विधार्थियो को हर प्रकार की शिक्षा के लिये साधन प्राप्त हो इस के लिये राज्य सरकार की ओर से उन विद्यार्थियों से अंबेडकर डीबीटी वाउचर योजना के आवेदन लेने शुरू कर दिए गए हैं, जो शिक्षा के लिए घर से दूर अन्य शहरों में किराए के कमरो में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जिला समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि योजना के तहत प्रत्येक चयनित छात्र को दस माह तक प्रतिमाह 2 हजार रुपए की राशि पुनर्भरण के रूप मे दी जाएगी।
आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 31 दिसंबर
आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर से शुरू हो चुकी है और अंतिम तिथि 31 दिसंबर है। लाभार्थी छात्र का राजस्थान निवासी होना आवश्यक है और वह जिला मुख्यालय स्थित राजकीय महाविद्यालय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य संकाय में स्नातक या स्नातकोत्तर की पढ़ाई कर रहा हो।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago