अवैध खनन पर कड़ी नजर: केकड़ी जिला कलेक्टर श्वेता चौहान की बैठक में अहम निर्देश
केकड़ी-प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने को राज्य सरकार गंभीरता से लेते हुए नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही आवश्यक निर्देश भी दे
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 01, 2024 • 4:41 AM IST
Share This Story

केकड़ी-प्रदेश में अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने को राज्य सरकार गंभीरता से लेते हुए नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा करने के साथ ही आवश्यक निर्देश भी दे रही है। जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने सोमवार को अवैध खनन, निर्गमन एवं भंडारण के लिए गठित एसआईटी की बैठक लेकर अवैध खनन के विरुद्ध चल रही कार्यवाही में प्रगति की समीक्षा की।
बैठक में जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने एसआईटी के सदस्य विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करने को निर्देशित किया। खनन गतिविधि के विरुद्ध तत्काल प्रभाव से एफआईआर दर्ज कराई जावे। खातेदारी सहित खनन स्थलों पर निगरानी रखने के साथ ही स्टॉक सत्यापन भी किया जाने के निर्देश दिए । परिवहन वाहनों की ई रवाना एवं ओवरलोड होने की जांच कर नियमानुसार कार्यवाही करें । लीज रहित भूमि का सर्वे कर वहां किसी भी प्रकार की खनन गतिविधि पर सीधी कार्यवाही करने को निर्देशित किया ।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बैठक में अवैध खनन गतिविधियों पर पूर्व में की गई कार्यवाही से भी अवगत करवाया। जिला कलक्टर श्रीमती चौहान ने अवैध खनन रोकथाम के लिए गठित विभागीय दलों द्वारा कार्यवाही बढ़ाने के साथ ही चेक पोस्ट पर निरंतर निगरानी रखने को निर्देशित किया। सिवाई चक एवं चारागाह भूमि पर मलबा डालने पर कार्यवाही करने को निर्देशित किया। सभी विभाग समन्वय कर कार्यवाही करे।

इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल , अतिरिक्त जिला कलक्टर दिनेश धाकड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रामचंद्र नेहरा, उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी , जिला परिवहन अधिकारी डी एस गुप्ता , वन रेंज अधिकारी दुर्गेश सैनी , खनिज अभियंता संजय शर्मा , वरिष्ठ लिपि धर्मराज वैष्णव सहित विभिन्न विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago