अवैध बजरी खनन के खिलाफ केकड़ी शहर पुलिस व खनन विभाग की बड़ी कार्रवाई
केकड़ी। केकड़ी शहर पुलिस व खनन विभाग ने संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील एवं वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्ष
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 10, 2026 • 8:04 AM IST
Share This Story
केकड़ी। केकड़ी शहर पुलिस व खनन विभाग ने संयुक्त रूप से प्रभावी कार्रवाई की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी राजेश कुमार मील एवं वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में पुलिस थाना केकड़ी शहर की थानाधिकारी कुसुमलता के नेतृत्व में टीम ने खनन विभाग अधिकारी कौशल शर्मा के साथ शुक्रवार को ग्राम छाबड़िया व जुनिया में दबिश दी।

मुखबिर सूचना के आधार पर की गई जांच में ग्राम छाबड़िया में सरकारी/चरागाह भूमि पर लगभग 500 टन तथा ग्राम जुनिया में लगभग 170 टन अवैध बजरी स्टॉक पाया गया। मौके पर स्टॉककर्ता की पहचान नहीं हो सकी और खनन विभाग से कोई वैध अनुमति भी प्रस्तुत नहीं की गई। पुलिस व खनन विभाग ने नियमानुसार दोनों स्थानों से कुल 670 टन अवैध बजरी जब्त कर ली। जब्त बजरी के निस्तारण की प्रक्रिया प्रचलित नियमों के अनुसार की जा रही है। पुलिस थाना केकड़ी शहर एवं खनन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा आगे भी अवैध बजरी खनन, परिवहन व भंडारण पर सतत निगरानी और सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago