अवैध बजरी परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, जांच जारी
केकड़ी - पुलिस थाना केकड़ी शहर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए सावर रोड क्षेत्र में अवैध बजरी खनन कर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। यह कार्रवाई
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 25, 2024 • 7:50 AM IST
Share This Story
केकड़ी - पुलिस थाना केकड़ी शहर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए सावर रोड क्षेत्र में अवैध बजरी खनन कर परिवहन कर रहे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त किया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार और वृताधिकारी के निकटतम सुपरविजन में की गई।पुलिस ने अवैध बजरी खनन के खिलाफ विशेष अभियान के तहत यह कार्रवाई की जिसमें डिटेन किए गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को थाना परिसर में खड़ा करवाया गया। अग्रिम कार्यवाही के लिए खनिज विभाग और परिवहन विभाग को सूचित किया गया है।

खनन के खिलाफ विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना केकड़ी शहर ने प्रभावी कार्रवाई की। यह अभियान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में संचालित किया गया। इस अभियान में कुसुमलता थानाधिकारी थाना केकडी शहर टीम के सदस्यों बनवारीलाल (उपनिरीक्षक), कालूराम (हेड कांस्टेबल), राकेश कुमार (हेड कांस्टेबल), राजेंद्र कुमार (कांस्टेबल), राकेश कुमार (कांस्टेबल) और मुकेश कुमार (कांस्टेबल) ने सराहनीय भूमिका निभाई।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago