अवैध बजरी परिवहन करते दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, दो चालक गिरफ्तार
केकड़ी वृत के पुलिस थाना भिनाय ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान दो वाहन चालकों को मौके से
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 14, 2025 • 3:02 AM IST
Share This Story
केकड़ी वृत के पुलिस थाना भिनाय ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए हैं। कार्रवाई के दौरान दो वाहन चालकों को मौके से गिरफ्तार किया गया है।वृताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में थानाधिकारी भिनाय ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गांव खेडी कुमावतान एवं चापानेरी क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान अवैध बजरी परिवहन में लिप्त दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन कर सुरक्षार्थ थाना परिसर में खड़ा करवाया गया।

पुलिस ने मौके से ट्रैक्टर चालकों श्रीराम कुमावत (28) पुत्र कानाराम कुमावत एवं गजेन्द्र कुमावत (33) पुत्र लादूराम, दोनों निवासी खेडी कुमावतान, थाना भिनाय को धारा 170 बीएनएसएस 2023 के तहत गिरफ्तार किया। मामले की सूचना खान एवं भू-विज्ञान विभाग, सांवर को दे दी गई है।जब्त किए गए वाहनों में एक फार्मट्रैक ट्रैक्टर-ट्रॉली एवं एक स्वराज ट्रैक्टर-ट्रॉली (दोनों बिना नंबर) शामिल हैं। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इस कार्रवाई में थानाधिकारी ओमप्रकाश, सहायक उप निरीक्षक रामाकिशन सहित हैड कांस्टेबल एवं कांस्टेबलों की टीम की सराहनीय भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago