अवैध बजरी परिवहन पर सरवाड पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
केकड़ी- पुलिस थाना सरवाड द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अजमेर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्री राजेश मील के निर्देशन में, वृत्ताधिकारी केकड
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 31, 2025 • 5:24 AM IST
Share This Story
केकड़ी- पुलिस थाना सरवाड द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक अजमेर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्री राजेश मील के निर्देशन में, वृत्ताधिकारी केकड़ी हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी पुलिस थाना सरवाड निरीक्षक रामपाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई अंजाम दी।

पुलिस टीम ने सांगानेर क्षेत्र से अवैध बजरी से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली को डिटेन कर सुरक्षार्थ पुलिस थाना सरवाड में खड़ा करवाया। जब्त वाहन में अवैध रूप से बजरी का परिवहन किया जा रहा था। इस संबंध में खनिज अभियंता, खान एवं भू-विज्ञान विभाग सावर, जिला अजमेर को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी अवैध खनन एवं परिवहन के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
अवैध बजरी परिवहन में जब्त वाहन में एक मेसी फर्ग्युसन 1035 डीआई ट्रैक्टर मय ट्रॉली (बिना नंबर) शामिल है।इस कार्रवाई में पुलिस टीम में थानाधिकारी रामपाल शर्मा, सउनि रामधन, कांस्टेबल हरिराम, कांस्टेबल कमलेश एवं चालक कांस्टेबल सत्यवीर शामिल रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago