अवैध बजरी से भरा ट्रक जब्त, चालक फरार
केकड़ी- अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केकड़ी सदर थाना पुलिस ने ग्राम उगाई के पास गश्त के दौरान अवैध बजरी परिवहन कर रहे एक एलपी ट्रक को ज
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 14, 2025 • 6:04 AM IST
Share This Story
केकड़ी- अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत केकड़ी सदर थाना पुलिस ने ग्राम उगाई के पास गश्त के दौरान अवैध बजरी परिवहन कर रहे एक एलपी ट्रक को जब्त किया। ट्रक नंबर आरजे 23 जीबी 8807 में अवैध रूप से बजरी भरी हुई थी। पुलिस को देखते ही चालक मौके से फरार हो गया।

थानाधिकारी नाहर सिंह द्वारा ट्रक को जब्त कर बीएनएस व एमएमआरडी एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। यह कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक वंदीता राण, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोराजमल मीणा एवं वृताधिकारी नेमीचंद चौधरी के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में नाहर सिंह, बंशीलाल, छोटूलाल, जीतराम व हेमराज शामिल रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
3 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
6 days ago