अवैध स्मैक तस्करी का भंडाफोड़: पुलिस ने 2.84 ग्राम स्मैक के साथ एक युवक को दबोचा
केकड़ी- पुलिस थाना सावर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए रविवार को 2.84 ग्राम स्मैक बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया। यह
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 04, 2025 • 3:04 AM IST
Share This Story
केकड़ी- पुलिस थाना सावर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए रविवार को 2.84 ग्राम स्मैक बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी श्योराज मल मीणा तथा वृत्ताधिकारी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में की गई।

थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि 3 अगस्त को मय जाप्ता गश्त करते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सावर के पीछे पहुंचे, जहां एक युवक पुलिस को देखकर झाड़ियों की ओर छिपने का प्रयास करता दिखा। घेराबंदी कर उसे रोका गया तो उसने अपना नाम रोहित सांसी पुत्र प्रहलाद सांसी (उम्र 24 वर्ष), निवासी सांसी बस्ती, सावर बताया। पूछताछ में वह घबरा गया और अलग-अलग जवाब देने लगा। विश्वास में लेकर पूछताछ करने पर उसने अपने पास स्मैक होना स्वीकार किया। तलाशी में पुलिस को उसके कब्जे से 2.84 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई। जिस पर आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस थाना सावर में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस अब आरोपी से स्मैक की खरीद-फरोख्त और नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई में थानाधिकारी बनवारी लाल मीणा, सहायक उप निरीक्षक सरदार सिंह, कांस्टेबल छोटूराम, शिवप्रकाश, प्रदीप व रामेश्वर गिरी की सराहनीय भूमिका रही।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago