अस्थि विसर्जन से लौट रहे परिवार पर टूटा कहर, केकड़ी क्षेत्र के कालूराम वैष्णव (निवासी मोतीपुरा फुलियाकलां) व परिजनों की मौत
केकड़ी। जयपुर शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक कार बेकाबू होकर 16 फीट गहरे अंडरपास में भरे पानी में गिर गई, जिससे कार म
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 14, 2025 • 6:33 AM IST
Share This Story
केकड़ी। जयपुर शिवदासपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। एक कार बेकाबू होकर 16 फीट गहरे अंडरपास में भरे पानी में गिर गई, जिससे कार में सवार दो परिवारों के सात लोगों की मौत हो गई। रविवार दोपहर करीब 12:30 बजे लोगों ने अंडरपास में उलटी पड़ी क्षतिग्रस्त कार को देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कार को बाहर निकलवाया। कार से सात शवों को निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए महात्मा गांधी हॉस्पिटल की मॉर्च्यूरी भेजा गया। मोतीपुरा निवासी कालूराम के पिताजी गोपाल की गत दिनों डेथ हो गई थी, इसलिए परिवारजन हरिद्वार गए थे। वापसी में ये दुर्घटना हो गई।

थाना प्रभारी सुरेंद्र सैनी ने बताया कि मृतकों की पहचान कालू जी उनकी भतीजी मधु ओर जंवाई है वाटिका सांगानेर निवासी रामराज वैष्णव, उनकी पत्नी मधु और 14 माह के बेटे रुद्र, केकड़ी क्षेत्र के कालूराम वैष्णव (निवासी मोतीपुरा फुलियाकलां) व उनकी पत्नी सीमा, बेटे रोहित और पोते गजराज (3) के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, रामराज टैक्सी चलाने का काम करते थे। हाल ही में कालूराम के पिता का निधन हुआ था। अस्थि विसर्जन के लिए दोनों परिवार हरिद्वार गए थे और रात लौटते समय हादसा हो गया। रिंग रोड पर प्रहलादपुरा के पास पानी से भरे अंडरपास में कार गिरने से यह दर्दनाक हादसा हुआ।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago