आंखों का ऑपरेशन कैंप 16 अक्टूबर बुधवार को
केकड़ी लायंस क्लब केकड़ी और डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वाधान में आंखों का ऑपरेशन कैंप 16 अक्टूबर बुधवार को आयोजित होगा। प्रांतीय सभापति एवं प्रो
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 10, 2024 • 4:53 AM IST
Share This Story
केकड़ी लायंस क्लब केकड़ी और डीडी नेत्र फाउंडेशन कोटा के संयुक्त तत्वाधान में आंखों का ऑपरेशन कैंप 16 अक्टूबर बुधवार को आयोजित होगा। प्रांतीय सभापति एवं प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन एस एन न्याती नें बताया कि स्वर्गीय श्रीमती रतन कंवर सोलंकी की पुण्य स्मृति में सुरेंद्र सिंह लॉयन भूपेंद्र सिंह शौर्य वीर सिंह माधवादित्य सोलंकी द्वारा आयोजित होगा।

लायंस क्लब केकड़ी के अध्यक्ष लायन राकेश जैन ने बताया कि 16 अक्टूबर 2024 को भर्ती होने वाले मरीजो को कोटा ले जाकर 17 अक्टूबर 2024 को ऑपरेशन कराया जाएगा सचिव निरंजन चौधरी ने बताया कि मरीजो को लाने व ले जाने एवं भोजन आवास व्यवस्थाएं निःशुल्क होगी। कोषाध्यक्ष भागचंद मूंदड़ा ने बताया कि इसी दिन 16 अक्टूबर को प्रातः 10:00 बजे से 3:00 तक डॉक्टर रामेश्वर चौधरी द्वारा निःशुल्क फिजियोथैरेपी शिविर लगाया जाएगा जिसमें कमर का दर्द,घुटनों का दर्द,हाथ एवं पैर का दर्द एवं फिजियोथेरेपी से संबंधित मरीज का इलाज किया जाएगा। सर्विस चेयरपर्सन पुरुषोत्तम गर्ग ने बताया कि 3 सितंबर 2024 को हुए 52 रोगियों के ऑपरेशन को आज निःशुल्क चश्मा दिए गए ।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago