आचार्य विद्यासागरजी के चरण चिन्ह केकड़ी पहुंचे, श्रद्धालुओं ने की भक्तिभावपूर्वक अर्चना
केकड़ी। प्रख्यात संत अपराजेय साधक दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागरजी महाराज के चरण चिन्ह सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रांत के डोंगरगढ़ क्षेत्र से केकड़ी पहुंचे। इस दौरान
Govind Vaishnav
Chief Editor
Feb 10, 2025 • 6:45 AM IST
Share This Story
केकड़ी। प्रख्यात संत अपराजेय साधक दिगंबर जैन आचार्य विद्यासागरजी महाराज के चरण चिन्ह सोमवार को छत्तीसगढ़ प्रांत के डोंगरगढ़ क्षेत्र से केकड़ी पहुंचे। इस दौरान श्रद्धालुओं ने श्रद्धा व भक्तिभावपूर्वक चरण पद की पूजा अर्चना की और उन्हें देवगांव गेट के समीप स्थित दिगंबर जैन चैत्यालय भवन में अस्थाई तौर पर विराजमान किया गया।

समाज के अरिहंत बज ने बताया कि आचार्यश्री के प्रथम समाधि स्मृति दिवस पर डोंगरगढ़ में निर्यापक श्रमण समतासागरजी महाराज ससंघ के सानिध्य में 108 अष्टधातु के चरण चिन्ह को प्रतिष्ठित किया गया, जिनका केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा लोकार्पण कर देशभर की विभिन्न समाजों को सौंपा गया।

उन्होनें बताया कि ऐलक धैर्यसागरजी महाराज के दिशा निर्देश पर ये चरण पद राजस्थान के विभिन्न शहरों में पहुंचे, जिनमें केकड़ी सहित रामगंज मंडी, कोटा, कुन्हाड़ी, ब्यावर, सोनीजी नसिया अजमेर, वैशाली नगर अजमेर, मदनगंज-किशनगढ़, दादियाग्राम किशनगढ़ व कुली सीकर शामिल है। इन सभी जगहों पर चरण चिन्ह पहुंचाने की व्यवस्था केकड़ी के दिगम्बर जैन समाज की ओर से की गई।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago