आचार्य श्री रामदयाल महाराज का केकड़ी आगमन, नवनिर्मित रामद्वारा भवन का किया अवलोकन
केकड़ी, 13 नवंबर- अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्य श्री रामदयाल महाराज एवं संत भंडारी जग वल्लभ महाराज का 12 नवंबर की रात्रि 8 बजे केकड़
Govind Vaishnav
Chief Editor
Nov 13, 2025 • 5:15 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 13 नवंबर- अंतरराष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के पीठाधीश्वर आचार्य श्री रामदयाल महाराज एवं संत भंडारी जग वल्लभ महाराज का 12 नवंबर की रात्रि 8 बजे केकड़ी आगमन हुआ। गुरुवार प्रातः आचार्य श्री ने पुरानी केकड़ी स्थित लगभग 200 वर्ष पुराने रामद्वारा भवन के नवनिर्माण एवं जीर्णोद्वार कार्य का विस्तारपूर्वक निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण सामग्री, कारीगरी, वास्तुकला और संपूर्ण निर्माण प्रक्रिया का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए संतुष्टि व्यक्त की। साथ ही आगे के निर्माण कार्य के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए।

संत भंडारी जग वल्लभ महाराज ने बताया कि यह भव्य और विशाल रामद्वारा भवन आचार्य श्री रामदयाल महाराज के मार्गदर्शन और नेतृत्व में निर्मित किया जा रहा है। निर्माण कार्य की समस्त लागत आचार्य श्री स्वयं वहन कर रहे हैं तथा किसी भी भामाशाह या दानदाता से आर्थिक सहयोग स्वीकार नहीं किया गया है।
अवलोकन के बाद आचार्य श्री ने कहा नवनिर्मित रामद्वारा भवन अत्यंत भव्य, सुदृढ़ और भावनात्मक प्रेरणा से परिपूर्ण स्वरूप ले रहा है। यह केकड़ी नगर के लिए गौरव का केंद्र बनेगा। उन्होंने निर्माण में जुड़े सभी कार्यकर्ताओं और स्थानीय समिति की सराहना करते हुए उनके परिश्रम की प्रशंसा की।
इस अवसर पर रामद्वारा सत्संग समिति के व्यवस्थापक आनंदीराम सोमानी ने भवन निर्माण की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की। निरीक्षण के दौरान निरंजन तोषनीवाल, पुरुषोत्तम माली, हरिराम विजय, तुलसीराम विजय, गंगाराम माली, शंकर माली पेंटर, अभिषेक बसेर एवं दिनेश वैष्णव सहित समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago