आर्य समाज में वैदिक मंत्रोच्चार संग बासंती नवस्येष्टी होली पर्व हर्षोल्लास से संपन्न
केकड़ी, 13 मार्च। आर्य समाज के तत्वावधान में बासंती नवस्येष्टी होली पर्व वैदिक मंत्रोच्चार और अग्निहोत्र यज्ञ के साथ श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। इस अवसर
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 13, 2025 • 6:23 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 13 मार्च। आर्य समाज के तत्वावधान में बासंती नवस्येष्टी होली पर्व वैदिक मंत्रोच्चार और अग्निहोत्र यज्ञ के साथ श्रद्धा व उत्साह से मनाया गया। इस अवसर पर नए धान की फसल की आहुतियां अर्पित कर ईश्वर को समर्पित की गईं। आर्य समाज प्रधान अशोक आर्य ने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति का पर्व है, जो आनंद और उत्साह को बढ़ाता है। उन्होंने बताया कि किसान अपने खेतों से नए धान को लाकर यज्ञ में आहुतियां अर्पित करते हैं, जिससे ईश्वर के प्रति कृतज्ञता प्रकट की जाती है।

यज्ञमुनि कपूर चंद सोनी ने कहा कि होली समाज में प्रेम, समरसता और आपसी सौहार्द बढ़ाने का संदेश देती है। उन्होंने बताया कि यह पर्व हमें अपने जीवन को आध्यात्मिकता और सकारात्मक ऊर्जा से भरने की प्रेरणा देता है। यज्ञ में दिलीप सोनी और सीमा सोनी मुख्य यजमान रहे। इस पावन अवसर पर प्रधान अशोक आर्य, यज्ञमुनि, कोषाध्यक्ष कमलेश अग्निहोत्री, गणराज आर्य, सत्यनारायण सोनी, वीर सिंह अलुदिया, कंचन अलुदिया, रघुवीर टेलर सहित बड़ी संख्या में आर्य समाज के श्रद्धालु उपस्थित रहे।कार्यक्रम के दौरान वेद मंत्रों की गूंज और आहुतियों की सुगंध से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago