इस्लाम धर्म के अनुयायियों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर नरसिंहानन्द के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की
केकड़ी, 14 अक्टूबर 2024 - मुस्लिम समुदाय ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर श्वेता चौहान के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा जिसमें यति नरसिंहानन्द सरस्वती के खिलाफ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 14, 2024 • 1:03 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 14 अक्टूबर 2024 - मुस्लिम समुदाय ने राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर श्वेता चौहान के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा जिसमें यति नरसिंहानन्द सरस्वती के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। ज्ञापन के अनुसार नरसिंहानन्द का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें उन्होंने सार्वजनिक मंच से धार्मिक उन्माद फैलाने वाले भाषण दिए हैं।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि यति नरसिंहानन्द द्वारा दिया गया भाषण भारतीय समाज में अल्पसंख्यक मुस्लिम समुदाय और बहुसंख्यक हिंदू समाज के बीच वैमनस्यता फैलाने का प्रयास है। इस भाषण से देश में साम्प्रदायिक उन्माद और हिंसा भड़कने की आशंका व्यक्त की गई है। ज्ञापन में कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा ‘हेट स्पीच’ के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश होने के बावजूद नरसिंहानन्द ने जानबूझकर मुस्लिम समाज के प्रति आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग किया।

आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग
नागरिकों ने ज्ञापन में यति नरसिंहानन्द के साथ-साथ उनके सहयोगियों – रामगीरी महाराज, छोटा नरसिंहानन्द, अनिल यादव, नरसिंहानन्द गिरी निर्धारण और राम स्वरूप – के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। साथ ही इन सभी को तुरंत गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की अपील की गई है।

सोशल मीडिया के दुरुपयोग का भी आरोप
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि वीडियो वायरल करके सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम का दुरुपयोग किया गया है जिससे पूरे देश में धार्मिक तनाव फैल सकता है।
प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की अपील
नागरिकों ने प्रशासन से इस मामले पर तुरंत संज्ञान लेने और यति नरसिंहानन्द एवं उनके सहयोगियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है ताकि देश में शांति और सौहार्द बना रहे।



Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago