उपभोक्ता अधिकारों पर जागरूकता के लिए जिला स्तर पर कार्यक्रम
केकड़ी,23 दिसंबर। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर मंगलवार को संगोष्ठी एवं कार्यशाला का कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजन किया जायेगा। जिला रसद अधि
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 23, 2024 • 7:55 AM IST
Share This Story
केकड़ी,23 दिसंबर। राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर मंगलवार को संगोष्ठी एवं कार्यशाला का कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजन किया जायेगा। जिला रसद अधिकारी मोहनलाल देव ने बताया की इस वर्ष राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस की थीम भारत सरकार द्वारा वर्चुअल हियरिंग्स एंड डिजिटल एक्सेस टू कंज्यूमर जस्टिस निर्धारित की गई है । संगोष्ठी कार्यक्रम में उपभोक्ता अधिकारों के व्यापक प्रचार-प्रसार के साथ राज्य सरकार द्वारा संचालित राज्य स्तरीय उपभोक्ता हेल्पलाईन टोल फ्री नंबर 14435 एंव 18001806030 का भी व्यापक प्रचार-प्रसार किया जायेगा।

जिला रसद अधिकारी केकडी ने बताया कि जिला कलक्टर केकड़ी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर मुख्य कार्यक्रम संगोष्ठी कलेक्ट्रेट सभागार में दोपहर 1 बजें आयोजित की जायेगी। जिसमें जिला स्तरीय कार्यक्रमों में स्वैच्छिक उपभोक्ता संगठनों का सक्रिय सहयोग लिया जाकर आयोजन में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जावेगी। जिला आयोग के अध्यक्ष एंव सदस्यों सहित उपभोक्ता विषयक विभाग जिला उपभोक्ता संरक्षण परिषद के सदस्यों, ऑयल कम्पनीज के अधिकारी एवं प्रतिनिधि, उपभोक्ता क्लब प्रभारी अधिवक्ता, शिक्षाविद, समाजसेवी, चिकित्सक, किसान, लेखक, कलाकार, स्वयसेवी संस्था, महिला संगठन व्यापारिक संगठनों एंव विद्यार्थियों की सहभागिता भी सुनिश्चित की जायेगी।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago