एक करोड़ चालीस लाख के सोना हेराफेरी का मामला दर्ज, पिता-पुत्र पर गंभीर आरोप
केकड़ी, 6 मई। आदर्श कॉलोनी निवासी अंशुमान सोनी ने सिटी पुलिस थाने में एक बड़ा धोखाधड़ी प्रकरण दर्ज कराया है, जिसमें एक किलो 443 ग्राम सोने के गहनों की
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 06, 2025 • 9:13 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 6 मई। आदर्श कॉलोनी निवासी अंशुमान सोनी ने सिटी पुलिस थाने में एक बड़ा धोखाधड़ी प्रकरण दर्ज कराया है, जिसमें एक किलो 443 ग्राम सोने के गहनों की हेराफेरी का आरोप लगाया गया है। थानाधिकारी कुसुमलता मीणा ने बताया कि अंशुमान की रिपोर्ट पर एफआईआर संख्या 143/2025 भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(3) व 61(2)(a) के अंतर्गत दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंशुमान सोनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पुखराज सोनी व उनके पिता हीरालाल सोनी, निवासी लोढ़ा चौक, उनके ही समाज के प्रतिष्ठित और परिचित हैं। 12 फरवरी 2025 को उक्त पिता-पुत्र उनके पास आए और सोने के गहने खरीदने की बात कही। सौदे के अनुसार, गहनों के बदले उन्हें सोना लौटाना था। लेकिन 12 फरवरी से 30 अप्रैल तक कुल 3.97389 किलो गहने लिए गए, जबकि बदले में केवल 2.53089 किलो सोना लौटाया गया।
इस प्रकार, कुल 1.443 किलो शुद्ध सोना बकाया रहा, जिसकी कीमत लगभग एक करोड़ चालीस लाख रुपये आंकी गई है। परिवादी के अनुसार, कई बार मांगने के बाद भी शेष सोना नहीं लौटाया गया और आरोपियों ने सोना धोखाधड़ीपूर्वक अपने बैंक लॉकर या रिश्तेदारों के यहां छिपा दिया। अंशुमान ने पुलिस को गहनों की कच्ची पर्चियां और बिल भी साक्ष्य के रूप में सौंपे हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago