एनएसएस शिविर में मतदाता साक्षरता और स्वास्थ्य लाभ पर जोर
केकड़ी- राजकीय महाविद्यालय, केकड़ी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के द्वितीय दिवस को कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ संपन्न हुईं। कार्यक्रम की
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 19, 2024 • 5:48 AM IST
Share This Story
केकड़ी- राजकीय महाविद्यालय, केकड़ी में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर के द्वितीय दिवस को कई महत्वपूर्ण गतिविधियाँ संपन्न हुईं। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और एनएसएस के लक्ष्य गीत से हुई। इसके उपरांत स्वयंसेवकों ने व्यायाम और योग का अभ्यास किया। दिवस की प्रमुख गतिविधियों में यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ़ होम्योपैथी के सहयोग से निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता डॉ. नीता चौहान ने की।

डॉ. कंचन अटोलिया के नेतृत्व में टीम ने स्वास्थ्य जांच कर दवाइयाँ वितरित कीं तथा होम्योपैथी को साइड इफेक्ट मुक्त और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली पद्धति बताया। आयुर्वेदिक महाविद्यालय, केकड़ी से डॉ शिवकांत शर्मा और उनकी टीम ने प्रकृति परीक्षण app के माध्यम से विद्यार्थियों के वात, पित और कफ से सम्बंधित परीक्षण कर संतुलित आहार लिए जाने हेतु प्रेरित किया l मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वावधान में निर्वाचन शाखा, केकड़ी स्वीप सेल से श्री जयकांत शर्मा और अनिल जैन ने वोटर हेल्पलाइन ऐप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को ऐप डाउनलोड करवाया और मतदाताओं में जागरूकता बढ़ाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर कार्यक्रम अधिकारी ज्योति मीना ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago