एमएलडी स्कूल के 5वीं बोर्ड परिणाम में शत-प्रतिशत सफलता, विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का नतीजा
केकड़ी- श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी (एमएलडी) के विद्यार्थियों ने 5वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किय
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 30, 2025 • 4:52 AM IST
Share This Story
केकड़ी- श्री मिश्रीलाल दुबे उच्च माध्यमिक अकादमी (एमएलडी) के विद्यार्थियों ने 5वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। विद्यालय का परीक्षा परिणाम इस वर्ष भी शत-प्रतिशत रहा, जिससे शिक्षा जगत में खुशी की लहर है। प्रधानाचार्य नरेंद्र कुमार पारीक ने बताया कि इस उपलब्धि का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों की लगन को जाता है। परीक्षा में आयुषी कुमावत, जीनत बानो, मनीष जाट, तेजस्वी कंवर सहित कई विद्यार्थियों ने ए ग्रेड प्राप्त कर विद्यालय की श्रेष्ठता को सिद्ध किया है।

विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में संस्थान के सचिव चंद्रप्रकाश दुबे, निदेशक डॉ. अविनाश दुबे, अनिरुद्ध दुबे, प्रधानाचार्य नरेंद्र पारीक और प्रधानाचार्या विनीता जोशी ने विद्यार्थियों का माला पहनाकर व मुंह मीठा कराकर स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्या विनीता जोशी ने कहा कि यह परिणाम शिक्षकों और छात्रों की सामूहिक मेहनत का नतीजा है। संस्था के निदेशक अनिरुद्ध दुबे ने भी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को बधाई देते हुए एमएलडी को क्षेत्र का अग्रणी शिक्षण संस्थान बताया। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी विकास सिंह शक्तावत, मनोज कुमार वर्मा, भावना दवे, विनोद साहू, सीताराम मीणा सहित समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago