ओवरलोड और बिना फिटनेस वाहनों पर सख्ती: केकड़ी परिवहन विभाग ने 472 वाहनों के पंजीयन किए निलंबित
केकड़ी, 19 दिसंबर । जिला परिवहन कार्यालय केकड़ी द्वारा गत माह से अब तक 64 भार वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र ओवरलोड एवं बिना फिटनेस के चलते निलम्बित किये गये
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 19, 2024 • 6:19 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 19 दिसंबर । जिला परिवहन कार्यालय केकड़ी द्वारा गत माह से अब तक 64 भार वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र ओवरलोड एवं बिना फिटनेस के चलते निलम्बित किये गये है।

जिला परिवहन अधिकारी दया शंकर गुप्ता ने बताया कि इससे पूर्व भी 408 वाहनों के पंजीयन निलंबन किये गये थे। अब तक समस्त 472 वाहनों के पंजीयन निलबंन विभाग द्वारा किया जा चुका है। जिससे गत वर्ष के अपेक्षाकृत 80 प्रतिशत अधिक जुर्माना राशि वसूल कि जा चुकी है। गत वर्ष इस अवधि में 56 लाख रूपये कि जुर्माना राशि वसूल कि गई थी, जो कि इस वर्ष बढ़कर 101 लाख रूपये हो गई है। उन्होंने बताया कि पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबन होने के कारण उक्त 472 वाहन अब किसी भी कार्य में उपयोग लिये जाने से वंचित रहेंगे। उक्त समस्त वाहनों की सूची कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की जा चुकी है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago