औचक निरीक्षण में मिली अनियमितताओं के चलते उचित मूल्य दुकान निलंबित
केकड़ी, 5 जुलाई। जिला रसद अधिकारी मोहनलाल देव ने जानकारी दी कि विभाग की टीम द्वारा टोडारायसिंह तहसील की ग्राम पंचायत खड़ौली के ग्राम लाडपुरा में स्थित उचित
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 05, 2024 • 7:22 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 5 जुलाई। जिला रसद अधिकारी मोहनलाल देव ने जानकारी दी कि विभाग की टीम द्वारा टोडारायसिंह तहसील की ग्राम पंचायत खड़ौली के ग्राम लाडपुरा में स्थित उचित मूल्य दुकान (कोड 2867) का गुरुवार को औचक निरीक्षण किया गया। प्रवर्तन निरीक्षक की रिपोर्ट के अनुसार, निरीक्षण के दौरान उचित मूल्य दुकानदार बालुराम बलाई द्वारा गंभीर अनियमितताएं की जा रही थीं।

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि बालुराम बलाई, जो उचित मूल्य दुकान कोड 2867 के संचालक हैं, ने राजस्थान खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक पदार्थ वितरण का विनियमन आदेश 1976 के तहत जारी प्राधिकार पत्र की शर्तों का उल्लंघन किया है। इस उल्लंघन को गंभीर मानते हुए, प्राधिकार पत्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago