केकड़ाधीश बालाजी मंदिर में जीर्णोद्धार कार्य का शुभारंभ
केकड़ी, 2 अक्टूबर - श्री केकड़ाधीश बालाजी मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा मंदिर जीर्णोद्धार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 02, 2025 • 6:34 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 2 अक्टूबर - श्री केकड़ाधीश बालाजी मंदिर धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा मंदिर जीर्णोद्धार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया और कम समय में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

विधायक गौतम ने बालाजी महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य पाया। इसके पश्चात उन्होंने मंदिर प्रांगण में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का अवलोकन किया और मंदिर समिति के पदाधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कार्य में आ रही समस्याओं और आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना तथा हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों एवं ट्रस्ट पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। विधायक गौतम ने कहा कि इस पुनीत स्थल के विकास हेतु हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे ताकि श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकें।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago