केकड़ी आयुर्वेद चिकित्सालय में जल्द शुरू होगा 25 लाख तक मुफ्त इलाज, 20 बीमारियों का आयुर्वेदिक इलाज अब मुफ्त - केकड़ी भी योजना में शामिल
केकड़ी। प्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत आयुर्वेद
Govind Vaishnav
Chief Editor
May 30, 2025 • 4:03 AM IST
Share This Story
केकड़ी। प्रदेश में आयुर्वेद चिकित्सा को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य सरकार जल्द ही मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत आयुर्वेद अस्पतालों में भी निशुल्क इलाज की सुविधा शुरू करने जा रही है। इस योजना के तहत मरीजों को 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।

राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. गिरिराज साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि योजना का प्रथम चरण अगले माह से शुरू होगा, जिसमें केकड़ी स्थित आयुर्वेद चिकित्सालय सहित कुल 84 सरकारी आयुर्वेदिक अस्पतालों को शामिल किया गया है। कुल 120 आयुर्वेदिक अस्पतालों में यह सुविधा चरणबद्ध रूप से लागू की जाएगी।

योजना के तहत अस्पतालों को अतिरिक्त बजट उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त किया जाएगा, नई चिकित्सा मशीनें लगेंगी और पंचकर्म जैसी विशिष्ट पद्धतियों की सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। इससे इलाज की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार होगा और आमजन को महंगे इलाज से राहत मिलेगी।
इन बीमारियों में मिलेगा लाभ
इस योजना में अस्थमा, लकवा, गठिया, न्यूरोलॉजिकल रोग, श्वास संबंधी रोग, पार्किंसन सहित 20 बीमारियों के लिए विशेष पैकेज तैयार किए गए हैं। इन बीमारियों का इलाज पंचकर्म एवं अन्य आयुर्वेदिक पद्धतियों से किया जाएगा। साथ ही अस्पतालों में इनडोर पेशेंट (IPD) और डे-केयर की सुविधा भी उपलब्ध होगी।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago