केकड़ी और बिजयनगर में ईडी की ताबड़तोड़ कार्रवाई, हवाला कारोबारियों में हड़कंप
केकड़ी/बिजयनगर- फ्लैग बिलिंग और हवाला कारोबार को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने केकड़ी और बिजयनगर में हड़कंप मचा दिया है।
Govind Vaishnav
Chief Editor
Mar 07, 2025 • 4:13 AM IST
Share This Story
केकड़ी/बिजयनगर- फ्लैग बिलिंग और हवाला कारोबार को लेकर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ताबड़तोड़ कार्रवाई ने केकड़ी और बिजयनगर में हड़कंप मचा दिया है। सूत्रों के अनुसार, केकड़ी के सदर बाजार के समीप एक व्यापारी के ठिकाने पर ईडी की टीम ने छापा मारा, वहीं बिजयनगर के बरल द्वितीय, तारों कावखेदव और नाड़ी मोहल्ला में भी ईडी की टीमें सक्रिय रहीं। कई टैक्सी नंबर की गाड़ियों में आई ईडी की टीमों ने एक साथ विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी। हालांकि, फिलहाल अधिकारियों की ओर से किसी भी मामले का आधिकारिक खुलासा नहीं किया गया है।
जानकारी के मुताबिक, फर्जी बिलों के माध्यम से हवाला कारोबारियों द्वारा सरकार को करोड़ों रुपए का नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है। ईडी की टीमें फ्लैग बिलिंग और हवाला लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच कर रही हैं। केकड़ी और बिजयनगर दोनों ही स्थानों पर ईडी की कार्रवाइयों ने व्यापार जगत में खलबली मचा दी है। ईडी की कार्रवाई को लेकर अधिकारी अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं, जिससे सस्पेंस और गहराता जा रहा है। इस कार्रवाई के दायरे में और भी कई व्यापारियों के आने की संभावना है। स्थानीय व्यापारियों और आम जनता में चर्चाओं का दौर जारी है। लोग जानना चाहते हैं कि आखिर किस तरह के लेनदेन और कारोबार की वजह से यह कार्रवाई की गई है।
एक साथ कई जगहों पर कार्रवाई से बढ़ी बेचैनी
बिजयनगर में एक साथ कई जगहों पर ईडी की दबिश से हवाला कारोबारियों में भारी बेचैनी देखी जा रही है। बरल द्वितीय, तारों कावखेदव और नाड़ी मोहल्ला में की गई कार्रवाई के दौरान ईडी की टीमें संदिग्ध दस्तावेज और कंप्यूटर डेटा की जांच में जुटी हुई हैं। टैक्सी नंबर की गाड़ियों में आई टीमों की अचानक कार्रवाई ने इलाके के लोगों को हैरान कर दिया है।
हम खबर पर नजर बनाए हुए हैं, जो भी अपडेट होगा, जल्द ही जानकारी देंगे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago