केकड़ी की कृति जैन ने कॉमर्स में 90% अंक लाकर रचा कीर्तिमान, लेखाशास्त्र में 100/100
केकड़ी- होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रा कृति जैन ने राजस्थान बोर्ड की 12वीं वाणिज्य वर्ग की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90% अंक अर्जित किए। महिला सशक
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 01, 2025 • 11:06 AM IST
Share This Story
केकड़ी- होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रा कृति जैन ने राजस्थान बोर्ड की 12वीं वाणिज्य वर्ग की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 90% अंक अर्जित किए। महिला सशक्तिकरण की प्रांतीय सभापति आभा गांधी ने बताया कि मुनीम कॉलोनी निवासी हेमंत कुमार जैन की सुपुत्री कृति जैन ने लेखाशास्त्र विषय में 100 में से 100 अंक प्राप्त कर विशेष कीर्तिमान स्थापित किया है।

कृति जैन की इस उल्लेखनीय उपलब्धि से न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और प्रसन्नता की लहर दौड़ गई है। उनके अभिभावक,शिक्षक और साथी विद्यार्थी इस सफलता से अत्यंत उत्साहित हैं। कृति जैन ने अपनी सफलता का श्रेय नियमित अध्ययन, स्मार्ट स्टडी, समय प्रबंधन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवार के सहयोग को दिया। उन्होंने बताया कि वे भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने की इच्छा रखती हैं ।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago