केकड़ी के धुंधरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं घायल
केकड़ी, 14 अगस्त: केकड़ी के धुंधरी गांव में गुलगांव के रास्ते पर नदी के किनारे मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना उस
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 14, 2024 • 4:07 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 14 अगस्त: केकड़ी के धुंधरी गांव में गुलगांव के रास्ते पर नदी के किनारे मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना उस समय हुई जब महिलाएं खेत में काम कर रही थीं।

सूत्रों के मुताबिक घायलों की पहचान मैना W/o बाबूलाल कहार, उम्र 25 वर्ष और गुड्डी W/o कालूराम कहार, उम्र 22 वर्ष के रूप में हुई है। बिजली गिरने के बाद, दोनों महिलाओं को तुरंत धुंधरी के स्थानीय चिकित्सालय ले जाया गया। हालांकि, उनकी स्थिति को देखते हुए परिजन उन्हें आगे के उपचार के लिए निजी चिकित्सालय में ले गए हैं। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है, और ग्रामीणों ने महिलाओं के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago