केकड़ी के पांच कृषि पर्यवेक्षकों को मिली पदोन्नति, सहायक कृषि अधिकारी के पद पर संभाला कार्यभार
केकड़ी, 13 अगस्त 2024: राजस्थान सरकार के कृषि विभाग ने 13 अगस्त 2024 को 543 कृषि पर्यवेक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की, जिसमें केकड़ी जिले के पांच कृषि पर्य
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 13, 2024 • 8:22 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 13 अगस्त 2024: राजस्थान सरकार के कृषि विभाग ने 13 अगस्त 2024 को 543 कृषि पर्यवेक्षकों की पदोन्नति सूची जारी की, जिसमें केकड़ी जिले के पांच कृषि पर्यवेक्षकों को सहायक कृषि अधिकारी के पद पर पदोन्नति का लाभ मिला है। इन पांच कृषि पर्यवेक्षकों में महावीर प्रसाद लखेरा, श्रवण कुमार आचार्य, गोपाल लाल बैरवा, मयंक सिखवाल, और अभय सिंह शक्तावत शामिल हैं। इन सभी ने आज दिनांक 13 अगस्त को मध्यान पूर्व सहायक निदेशक कृषि विस्तार, केकड़ी, श्री रामनिवास जांगिड़ के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और सहायक कृषि अधिकारी के पद पर कार्यभार संभाल लिया।

उपस्थिति दर्ज कराने के बाद, सभी नए सहायक कृषि अधिकारियों ने कृषि उत्पादकता बढ़ाने पर चर्चा की और क्षेत्र में कृषि के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस अवसर पर कृषि विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने इन अधिकारियों को उनके नए दायित्वों के लिए शुभकामनाएं दीं।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago