केकड़ी के बघेरा बाईपास पर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत
केकड़ी के बघेरा बाईपास पर मंडा रोड के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक बाइक और टैंकर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 05, 2024 • 7:15 AM IST
Share This Story
केकड़ी के बघेरा बाईपास पर मंडा रोड के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें एक बाइक और टैंकर के बीच टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान देवपुरा फ़रकिया निवासी रामप्रसाद बागरिया के रूप में हुई है।घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को जिला चिकित्सालय ले जाया गया। जिला अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा जो परिजनों के पहुंचने के बाद ही पूरा किया जाएगा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार को बचाने का मौका नहीं मिल पाया। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। परिवार और इलाके में इस घटना के बाद शोक की लहर है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago