केकड़ी को मिलेगा नया स्वरूप, 100 करोड़ के विकास कार्य जल्द शुरू - विधायक शत्रुघ्न गौतम
केकड़ी- विधायक शत्रुघ्न गौतम के मुख्य आतिथय में भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल की बैठक संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने बैठक की अ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Apr 13, 2025 • 7:26 AM IST
Share This Story
केकड़ी- विधायक शत्रुघ्न गौतम के मुख्य आतिथय में भारतीय जनता पार्टी केकड़ी शहर मंडल की बैठक संपन्न हुई। मंडल अध्यक्ष रितेश जैन ने बैठक की अध्यक्षता की ।बैठक में विधायक महोदय ने केकड़ी शहर की विकास की आगामी रूपरेखा पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा की केकड़ी शहर के विकास में धन की किसी प्रकार की कमी नहीं आएगी । शत्रुघ्न गौतम ने बताया कि केकड़ी शहर में नया रिक्को की जमीन का आवंटन हो चूका है। नया बस डिपो शीघ्र ही आरंभ होने वाला है। केकड़ी के चारभुजा मंदिर के पास बड़े तालाब में लगभग 50 करोड़ से सौंदर्यकरण होगा। पो की नाड़ी से नायकी तक जयपुर रोड का सौंदर्यकरण का काम प्रारंभ होने वाला है। केकड़ी शहर में रोडवेज बस स्टैंड का नया स्वरूप शीघ्र ही अमल में आएगा ।

आने वाले समय में केकड़ी शहर में लगभग 100 करोड़ के विकास कार्य संपन्न कराए जाएंगे। जिला महामंत्री राय चंद बागड़ी ने 14 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अंबेडकर जयंती मनाए जाने पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण चौधरी ने संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर की विभिन्न समस्याओं पर विधायक का ध्यान आकर्षित किया।विधायक शत्रुघ्न गौतम ने समस्याओ के शीघ्र निराकरण करने का आश्वासन दिया।

शहर की नवगठित कार्यकारीणी के सभी पदाधिकारीयो का विधायक महोदय द्वारा दुपट्टा पहना कर स्वागत किया गया। बैठक में जिला मंत्री रामकिशन गुर्जर नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र चौधरी मंडल उपाध्यक्ष भैरूलाल साहू,धनराज चौधरी,सुरेश बेरवा, मंजू गर्ग, महामंत्री कैलाश चौधरी, केदार शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनिवास तेली, अनिल राठी , कन्हैयालाल जैतवाल, रामदेव माली पार्षद सुरेश बोयत, मनोज कुमावत, दशरथ साहू सुरेश चौधरी,सुरेश सेन, लोकेश साहू, विमला डसानिया, संजय बेनीवाल, उमराव सिंह सोलंकी,महेंद्र रेगर,धनराज नायक, रामबाबू संगरिया कमल सांखला रामलाल डसानिया, विनोद विजय, अटल बिहारी शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन उपाध्यक्ष अर्जुन सिंह शक्तावत एडवोकेट ने किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago