केकड़ी की विमला नागला को मिलेगा 'राजस्थानी बाल साहित्य सम्मान'
केकड़ी- राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की भाषा, साहित्य, संस्कृति और शोध को समर्पित इकाई मरूभूमि शोध संस्थान, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा इसी वर्ष से प्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 02, 2025 • 7:51 AM IST
Share This Story
केकड़ी- राष्ट्रभाषा हिन्दी प्रचार समिति की भाषा, साहित्य, संस्कृति और शोध को समर्पित इकाई मरूभूमि शोध संस्थान, श्रीडूंगरगढ़ द्वारा इसी वर्ष से प्रारम्भ किये गयेे महिला लेखन सम्मान और बाल साहित्य सम्मान की घोषणा कर दी गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए संस्थाध्यक्ष श्याम महर्षि ने बताया कि राजस्थानी भाषा के विकास, प्रचार-प्रसार, साहित्यिक पाठकीय जुड़ाव और महिला लेखन व बाल साहित्य को मुकम्मल प्रोत्साहन सुनिश्चित करने के लिए इसी वर्ष से प्रायोगिक तौर पर ये सम्मान प्रारम्भ किये इसमे बाल साहित्य के सम्वर्द्धन, प्रचार-प्रसार को समर्पित कला-डूंगर कल्याणी स्मृति राजस्थानी बाल साहित्य सम्मान केकड़ी क्षेत्र की लोेकप्रिय बाल साहित्यकार विमला नागला, केकड़ी की बाल कथाओं की पांडुलिपि *बातां री मुळक* को अर्पित किया जाएगा। विमला नागला को इससे पूर्व भी देश-प्रदेश की अनेक संस्थाओं से पुरस्कृत-सम्मानित की जा चुका है।

सम्मान समिति के संयोेजक रवि पुरोहित ने बताया कि ये सम्मान 21 फरवरी को श्रीडूंगरगढ़ में अन्तरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर आयोज्य भव्य समारोह में अर्पित किये जायेंगे। योजना के तहत प्रकाशित कृतियों पर समानधर्मा संस्थाओं के सहयोग से प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर चर्चा कार्यक्रम भी आयोजित किये जायेंगे, जिसमें महिलाओं और बच्चों को खास तौर पर जोड़ा जाएगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago