Local News
केकड़ी के होनहार छात्र अर्हम कटारिया अखिल भारतीय यंग जैना अवार्ड से सम्मानित
केकड़ी। केकड़ी के होनहार छात्र अर्हम कटारिया को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सीनियर सेकंडरी परीक्षा में वाणिज्य संकाय के अंतर्गत केकड़ी शहर में सर्वोच्च अ
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 06, 2025 • 8:55 AM IST
Share This Story

केकड़ी। केकड़ी के होनहार छात्र अर्हम कटारिया को माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान की सीनियर सेकंडरी परीक्षा में वाणिज्य संकाय के अंतर्गत केकड़ी शहर में सर्वोच्च अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट सफलता अर्जित करने पर ऑल इंडिया यंग जैना अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान प्रख्यात दिगम्बर जैन संत मुनि क्षमासागरजी महाराज द्वारा प्रणीत संगठन विदिशा (मध्यप्रदेश) के मैत्री समूह की ओर से जयपुर के समीप श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र, पदमपुरा में आयोजित दो दिवसीय सिल्वर जुबली समारोह के अंतर्गत रविवार को मुख्य अतिथि के रूप में देश-विदेश में ख्याति प्राप्त स्त्री रोग विशेषज्ञ व कोटा की पूर्व मेयर डॉ रत्ना जैन द्वारा प्रदान किया गया। मैत्री समूह द्वारा देश भर के प्रतिभावान विद्यार्थियों की सूची में केकड़ी के सिद्धम कटारिया को भी शामिल किया गया। गौरतलब है कि केकड़ी की श्री सुधासागर स्कूल के वाणिज्य संकाय के मेघावी छात्र अर्हम कटारिया पुत्र संजय कटारिया ने इस वर्ष 12वीं बोर्ड परीक्षा में 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर केकड़ी शहर में सर्वश्रेष्ठ स्थान अर्जित किया।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 4 days ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News • 1 week ago
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
Local News • 1 week ago
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
Local News • 1 week ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
Local News
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
Local News
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago