केकड़ी जिला बचाओ अभियान का धरना पांचवे दिन भी जारी
केकड़ी, 30 सितंबर – केकड़ी जिला बचाओ अभियान के तत्वावधान में जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना पांचवे दिन भी जारी रहा। समिति के संयोजक राम अवतार सिखव
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 30, 2024 • 6:38 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 30 सितंबर – केकड़ी जिला बचाओ अभियान के तत्वावधान में जिला कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना पांचवे दिन भी जारी रहा। समिति के संयोजक राम अवतार सिखवाल और अध्यक्ष रणजीत सिंह केशावत ने जानकारी दी कि धरने में केकड़ी जिले के विभिन्न गांवों से सैकड़ों लोग शामिल हो रहे हैं। विशेष रूप से कालबेलिया समाज के सैकड़ों लोग धरना स्थल पर पहुंचे और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने केकड़ी जिले को यथावत रखने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक सरकार की ओर से ठोस आश्वासन नहीं दिया जाता तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। आंदोलनकारी जल्द ही उग्र प्रदर्शन करने की भी योजना बना रहे हैं।


इस दौरान धरने में राम अवतार सिखवाल, रणजीत सिंह केशावत, नंदलाल गुर्जर, शंकर लाल जाखड़, नूर मोहम्मद, अब्दुल जब्बार खान, रामचंद्र मीणा, सुखलाल बैरवा, मुंशीनाथ कालबेलिया, शिवराज सिंह बड़वा, सुरजकरण रेगर और सैकड़ों की संख्या में अन्य लोग उपस्थित रहे। महिलाओं की भागीदारी भी प्रमुख रूप से देखने को मिली, जिसमें सुनिता देवी, मैना देवी, और गुड्डी सहित कई महिलाएं शामिल थीं।



Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago