Local News
केकड़ी जिला बना रहेगा: भजनलाल सरकार ने कुचामन, मालपुरा और सुजानगढ़ जिलों को रद्द किया
केकड़ी जिला जो गहलोत सरकार द्वारा घोषित 19 नए जिलों में शामिल था, पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। इसलिए, केकड़ी जिला यथावत रहेगा और प्रशासनिक रूप से कार्य करेगा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jun 20, 2024 • 4:41 AM IST
Share This Story
केकड़ी जिला जो गहलोत सरकार द्वारा घोषित 19 नए जिलों में शामिल था, पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा है। इसलिए, केकड़ी जिला यथावत रहेगा और प्रशासनिक रूप से कार्य करेगा।

राजस्थान की भजनलाल सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए पूर्ववर्ती गहलोत सरकार द्वारा घोषित किए गए तीन नए जिलों को रद्द कर दिया है। इनमें कुचामन, मालपुरा, और सुजानगढ़ शामिल हैं। केकड़ी जिला बनाने की गहलोत सरकार की घोषणा पर कोई असर नहीं पड़ा है।
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले 19 नए जिलों की घोषणा की थी, जिससे राजस्थान में जिलों की संख्या 50 हो गई थी। इसके बाद तीन और जिलों - कुचामन, मालपुरा, और सुजानगढ़ - की घोषणा की गई थी, जिन्हें भजनलाल सरकार ने अब रद्द कर दिया है।
विधानसभा में विधायक हरिशचन्द्र मीणा के सवाल के जवाब में भजनलाल सरकार ने यह जानकारी दी कि नए जिलों के पुनर्गठन/सृजन के लिए गठित उच्च स्तरीय समिति को समाप्त कर दिया गया है। इसके परिणामस्वरूप कुचामन, मालपुरा और सुजानगढ़ के जिलों का निर्माण नहीं होगा।
राजस्थान में अब अनूपगढ़, बालोतरा, ब्यावर, डीग, डीडवाना-कुचामन, दूदू, फलौदी, गंगापुर सिटी, जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण, जोधपुर शहर, जोधपुर ग्रामीण, केकड़ी, कोटपूतली-बहरोड़, खैरथल-तिजारा, नीमकाथाना, सलूम्बर, सांचौर, शाहपुरा (भीलवाड़ा), श्रीगंगानगर, धौलपुर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, करौली, सवाई माधोपुर, जैसलमेर, पाली, दौसा, सिरोही, झुंझुनूं, सीकर, बूंदी, बारां, झालावाड़, कोटा, बांसवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, बाड़मेर, जालौर, भरतपुर, अलवर, प्रतापगढ़, अजमेर, भीलवाड़ा, नागौर, टोंक और उदयपुर जिले शामिल हैं।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 1 month ago
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Local News • 2 months ago
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
Local News • 2 months ago
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Local News • 2 months ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
Local News
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago