केकड़ी जिला बार चुनाव 2024: मनोज आहूजा बने अध्यक्ष, विजयी प्रत्याशियों का भव्य स्वागत
केकड़ी, 13 दिसंबर 2024 – केकड़ी जिला बार के बहुप्रतीक्षित चुनाव में शुक्रवार को मतदान और मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी भंवर सिंह
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 13, 2024 • 7:36 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 13 दिसंबर 2024 – केकड़ी जिला बार के बहुप्रतीक्षित चुनाव में शुक्रवार को मतदान और मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए गए। मुख्य निर्वाचन अधिकारी भंवर सिंह राठौड़ ने जानकारी दी कि मनोज कुमार सिंधी (आहूजा) 131 मतों से अध्यक्ष निर्वाचित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामसिंह राठौड़ को 79 मतों के अंतर से हराया। कुल 187 मतदाताओं में से 3 मत खारिज हुए।

महासचिव पद के त्रिकोणीय मुकाबले में मुकेश शर्मा को 135 मत मिले, जबकि कालूराम गूजर को 9 और विशाल राजपुरोहित को 40 मत मिले। मुकेश शर्मा ने 95 मतों के अंतर से जीत दर्ज की।

वित्त सचिव और कोषाध्यक्ष पद के परिणाम
वित्त सचिव पद पर रामेश्वर कुमावत ने 123 मत पाकर दुर्गालाल वर्मा को 62 मतों से हराया। वहीं, कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेंद्र सिंह राठौड़ ने कमलेश शर्मा को 17 मतों के अंतर से हराते हुए जीत हासिल की।

पुस्तकालय अध्यक्ष पर रोमांचक मुकाबला
पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए इमदाद अली ने 101 मत पाकर अपने प्रतिद्वंद्वी अतुल दाधीच को 18 मतों से हराया।


चुनाव में दिखा उत्साहपूर्ण माहौल
चुनाव सुबह 9:30 बजे से शुरू होकर दोपहर 3 बजे तक चला। कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं की भारी भीड़ रही और परिणामों को लेकर गहमागहमी बनी रही। मतगणना समाप्त होने के बाद विजयी प्रत्याशियों को फूलमालाओं और साफों से सम्मानित किया गया।अध्यक्ष पद पर आहूजा की जीत के साथ ही उनके समर्थकों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया। समर्थकों ने उन्हें कंधों पर उठाकर नाचते-गाते हुए न्यायालय परिसर में विजय जुलूस निकाला। ढोल-नगाड़ों की थाप पर सभी विजयी प्रत्याशियों ने अपने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाया।







Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago