केकड़ी जिले में पुलिस की सख्त कार्रवाई: टॉप-10 आरोपी मनीष कुमार हिरासत में
केकड़ी जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत टोडारायसिंह पुलिस ने 18 महीने से फरार चल रहे टॉप-10 अपराधी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 02, 2024 • 8:22 AM IST
Share This Story
केकड़ी जिले में अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान के तहत टोडारायसिंह पुलिस ने 18 महीने से फरार चल रहे टॉप-10 अपराधी मनीष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देश पर जिले भर में गम्भीर अपराधों के लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण और अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचंद्र सिंह और वृताधिकारी हर्षित शर्मा के निकटतम सुपरविजन में टोडारायसिंह थाना के थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार गोदारा के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार आरोपी मनीष कुमार, जो रामनिवास गली, कच्ची बस्ती, झालाना, जयपुर का निवासी है, पर धारा 323, 308, 458, 34 आईपीसी के तहत संगीन आरोप थे। इस आरोपी ने 31 जनवरी 2023 को अपने साथियों के साथ मिलकर बनेडिया चारणान गांव में एक परिवार पर जानलेवा हमला किया था, जिसमें परिवार के कई सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना में भोजाराम बैरवा को कुल्हाड़ी से सिर पर चोट मारी गई, जिससे उनके सिर में 15 टांके आए थे, और उनके हाथ की हड्डी भी टूट गई थी। अन्य पीड़ितों को भी गंभीर चोटें आई थीं।

इस अपराध के बाद से मनीष कुमार फरार था और पुलिस की टॉप-10 सूची में शामिल था। पुलिस की इस कार्रवाई में रामगणेश, कालुराम, और रूपनारायण ने भी सराहनीय भूमिका निभाई। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले की आगे की जांच की जा रही है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago