केकड़ी दौरे पर जिला प्रभारी सचिव: अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी
केकड़ी, 8 अगस्त। जिला प्रभारी सचिव एवं श्रम कारखाना, बॉयलर एवं ईएसआई विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ. पृथ्वी बुधवार को केकड़ी जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 08, 2024 • 4:48 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 8 अगस्त। जिला प्रभारी सचिव एवं श्रम कारखाना, बॉयलर एवं ईएसआई विभाग के प्रमुख शासन सचिव डॉ. पृथ्वी बुधवार को केकड़ी जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने भिनाय ब्लॉक में विभिन्न राजकीय व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किया।

प्रभारी सचिव डॉ. पृथ्वी ने भिनाय ब्लॉक में स्थित कृषि कार्यालय, आर्थिकी एवं सांख्यिकी कार्यालय एवं पंचायत समिति कार्यालय का औचक निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आमजन के हितों के कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान कार्यालयों में स्वच्छता व्यवस्था, आमजन के लिए उपलब्ध पेयजल व्यवस्था एवं कार्यालयों में फाइलों के रखरखाव हेतु रिकॉर्ड संधारण व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भिनाय आईटी केंद्र से मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हर घर तिरंगा के संदर्भ में संचालित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में भी भाग लिया।

अनुपस्थित कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी: प्रभारी सचिव डॉ. पृथ्वी ने पंचायत समिति कार्यालय के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए चार कार्मिकों, अतिरिक्त विकास अधिकारी बुधराज कुम्हार, प्रगति प्रसार अधिकारी श्रीमती अनीता चौधरी, कनिष्ठ सहायक महेंद्र बैरवा एवं सहायक कर्मचारी श्रीमती पुष्पा देवी को, कृषि कार्यालय में कार्यालय समय में अनुपस्थिति पर कृषि अधिकारी सुरेश भांभी को, आर्थिक एवं सांख्यिकी कार्यालय में ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी मुरलीधर दायमा एवं संगणक संजय कुमार शर्मा को तथा महिला एवं बाल विकास कार्यालय में अनुपस्थिति पर कार्यवाहक सीडीपीओ श्रीमती कविता डाबी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब प्रस्तुत करने के लिए निर्देशित किया है। इस अवसर पर अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी त्रिलोक राम दहिया सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago