केकड़ी-देवली रोड की खस्ताहाल सड़क पर उभरे गड्ढे, स्थानीय लोगों में आक्रोश
8 सितंबर 2024, केकड़ी-केकड़ी से देवली जाने वाले पुराने कोटा रोड की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। यह तस्वीर केकड़ी के बोगला गा
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 08, 2024 • 6:24 AM IST
Share This Story
8 सितंबर 2024, केकड़ी-केकड़ी से देवली जाने वाले पुराने कोटा रोड की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। यह तस्वीर केकड़ी के बोगला गांव की है, जहां सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं। इन गड्ढों में आए दिन बसें और ट्रक फंस जाते हैं, जिससे यातायात बाधित होता है। हजारों लोग इस मार्ग से रोजाना सफर करते हैं, लेकिन प्रशासन ने इस सड़क की दुर्दशा पर कोई ध्यान नहीं दिया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कई गंभीर हादसे और दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन अधिकारियों ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। सत्यनारायण भील, जो कि भील समाज के जिला अध्यक्ष और बोगला के निवासी हैं, ने चेतावनी दी है कि अगर अगले दो-तीन दिनों में प्रशासन द्वारा इन गड्ढों में मिट्टी या गिट्टी नहीं भरी जाती, तो वे सड़क जाम करेंगे।स्थानीय लोगों की यह मांग है कि सड़क की मरम्मत जल्द से जल्द की जाए ताकि यात्रियों को हो रही असुविधा से राहत मिल सके।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago