केकड़ी पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन और पुलिस पर हमले के मामले में चार गिरफ्तार
केकड़ी, 15 जुलाई 2024: पुलिस अधीक्षक विनित कुमार बंसल के निर्देशानुसार जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते ह
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 14, 2024 • 7:00 PM IST
Share This Story
केकड़ी, 15 जुलाई 2024: पुलिस अधीक्षक विनित कुमार बंसल के निर्देशानुसार जिले में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह और उप पुलिस अधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी बोराडा की टीम द्वारा की गई।
दिनांक 12 जुलाई 2024 को खनिज फेल्सपार के अवैध खनन की शिकायत पर खनिज कार्यदेशक सतीश सिंह चौहान और उनकी टीम ग्राम देवरिया पहुंचे। इस दौरान अवैध खनन स्थल पर निरीक्षण करते समय, अचानक 30-40 लोगों के समूह ने पुलिस टीम पर लाठी, डंडों और पत्थरों से हमला कर दिया। इस हमले में सरकारी वाहन को भी नुकसान पहुंचा। इस घटना के बाद, पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके नाम और विवरण निम्नलिखित हैं:1. पालचंद पुत्र रायचंद जाति बागरिया, उम्र 40 वर्ष
2. नारायण पुत्र गज्जा जाति बागरिया, उम्र 41 वर्ष
3. सुखलाल पुत्र हरजी जाति बागरिया, उम्र 26 वर्ष
4. रामजीलाल पुत्र गज्जा जाति बागरिया, उम्र 19 वर्ष
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थानाधिकारी धर्मपाल सिंह और उनकी टीम के सदस्य शिवचरण, अरविन्द, मुकेश, बसराम, रमेश, लालाराम और रामचरण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago