केकड़ी पुलिस की बड़ी सफलता, टॉप-10 वांछित अपराधी चढ़ा हत्थे, राजमहल से दबोचा गया 11 साल से फरार चोर, ईनाम घोषित था 5000 रुपए
केकड़ी - पुलिस थाना केकड़ी शहर ने बड़ी सफलता हासिल की है। 11 साल से फरार चल रहे नकबजन व 5000 रुपए के ईनामी, जिला स्तर के टॉप-10 अपराधी जितेन्द्र कंजर को पुल
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 15, 2025 • 8:00 AM IST
Share This Story
केकड़ी - पुलिस थाना केकड़ी शहर ने बड़ी सफलता हासिल की है। 11 साल से फरार चल रहे नकबजन व 5000 रुपए के ईनामी, जिला स्तर के टॉप-10 अपराधी जितेन्द्र कंजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजमेर, एएसपी शोराजमल मीणा और डीएसपी हर्षित शर्मा के निर्देशन व थानाधिकारी कुसुमलता मीणा के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी को टोंक जिले के दूनी थाना क्षेत्र की कंजर बस्ती, राजमहल से पकड़ा।

11 साल पुराना मामला:
दिनांक 25 मई 2014 की रात को सावर रोड निवासी मिठ्ठनलाल के घर में नकबजनी हुई थी, जिसमें सोने-चांदी के जेवरात, मोबाइल व नकदी चोरी हुई थी। इस पर केकड़ी थाने में IPC की धारा 457 व 380 में मुकदमा दर्ज किया गया था। तभी से आरोपी फरार चल रहा था।
गिरफ्तार आरोपी: जितेन्द्र कुमार पुत्र बन्नाराम, जाति कंजर, उम्र 37 वर्ष, निवासी कंजर बस्ती, राजमहल, थाना दूनी, जिला टोंक।
पुलिस टीम: थानाधिकारी कुसुमलता मीणा, हैडकांस्टेबल कालूराम व राकेश, कांस्टेबल रामराज, पंकज, राकेश व कालूराम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस आरोपी से अन्य चोरी व नकबजनी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है और माल बरामदगी को लेकर अनुसंधान जारी है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago