केकड़ी ब्लॉक के 3 उत्कृष्ट शिक्षकों का होगा सम्मान
दिनांक - 04.09.2024, केकड़ी - कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में गुरुवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक सम्मान सम
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 03, 2024 • 11:33 PM IST
Share This Story
दिनांक - 04.09.2024, केकड़ी - कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में गुरुवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें केकड़ी ब्लॉक के 3 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

कक्षा एक से पांच वर्ग में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय जाल का खेड़ा के प्रधानाध्यापक रामधन कुमावत, कक्षा छः से आठ वर्ग में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मण्डा की अध्यापिका शबाना बानो और कक्षा नौ से बारह वर्ग में राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी के व्याख्याता हरिनारायण बिदा को सम्मानित किया जाएगा। तीनों शिक्षकों ने वरीयता निर्धारण हेतु लागू सौ अंको की सूक्ष्म अंक योजना में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर अपने-अपने कक्षा वर्गों में केकड़ी ब्लॉक में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें पुरस्कार स्वरूप स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं इक्यावन सौ रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
गौरतलब है कि शिक्षा विभाग में अध्ययन-अध्यापन की उत्कृष्टता में सतत सुधार एवं प्रोत्साहन के लिए वरियता के आधार पर पात्र शिक्षकों के सम्मान हेतु प्रतिवर्ष पांच सितम्बर को शिक्षक दिवस पर शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago