केकड़ी में आपदा प्रबंधन की तैयारियों पर बैठक
राजकीय जिला चिकित्सालय, केकड़ी में आपदा प्रबंधन मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में आपदा प्रबंधन हेतु टीम का गठन किया गया और टीम को जल-जनित, वेक्टरबोर्न
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 05, 2024 • 2:10 AM IST
Share This Story

राजकीय जिला चिकित्सालय, केकड़ी में आपदा प्रबंधन मीटिंग का आयोजन किया गया। इस मीटिंग में आपदा प्रबंधन हेतु टीम का गठन किया गया और टीम को जल-जनित, वेक्टरबोर्न बीमारियों, बाढ़ के दौरान एवं उसके उपरांत फैलने वाली बीमारियों जैसे हैजा, पीलिया, मलेरिया, त्वचा संबंधी बीमारियां, फूड पोइजनिंग आदि के इलाज और रोकथाम हेतु निर्देश दिए गए।
टीम को सभी प्रकार की फील्ड एक्टिविटीज करने, पर्याप्त मात्रा में जीवन रक्षक दवाइयाँ उपलब्ध रखने, दूषित जल से बचाव करने और क्लोरिन की पर्याप्त व्यवस्था रखने हेतु निर्देशित किया गया। इस मीटिंग में डॉ. सीमा नरवरिया (अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला-केकड़ी), डॉ. नवीन कुमार जांगिड (प्रमुख चिकित्सा अधिकारी, राजकीय जिला चिकित्सालय, जिला-केकड़ी), मदन लाल आलोरिया (नर्सिंग अधीक्षक, राजकीय जिला चिकित्सालय, जिला-केकड़ी) तथा राजकीय जिला चिकित्सालय, केकड़ी में कार्यरत सभी ANM एवं सर्वे हेतु DBC सहायक उपस्थित रहे।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago