Local News
केकड़ी में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत सघन पौधारोपण, 27 जुलाई और 08 अगस्त को महोत्सव का आयोजन
केकड़ी, 15 जुलाई - 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत केकड़ी जिले में सघन पौधारोपण अभियान जोर-शोर से चलाया गया है। आगामी 27 जुलाई और 08 अगस्त 2024 को जि
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 15, 2024 • 8:39 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 15 जुलाई - 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत केकड़ी जिले में सघन पौधारोपण अभियान जोर-शोर से चलाया गया है। आगामी 27 जुलाई और 08 अगस्त 2024 को जिले में पौधारोपण महोत्सव का आयोजन किया जाएगा।
जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी त्रिलोक राम दहिया ने बताया कि जिले में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान संचालित किया जा रहा है। जिला कलक्टर श्वेता चौहान द्वारा जिले की पंचायत समितियों की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में लगभग दो हैक्टेयर चरागाह में तार फेंसिंग करवाकर 1200 पौधे प्रति चरागाह में लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिदिन पौधे लगाने का कार्य सुचारू रूप से किया जा रहा है, जिसमें 57 ग्राम पंचायतों में पौधारोपण पूरा हो चुका है। इन चरागाहों में चौकीदार एवं पानी की व्यवस्था की गयी है।
दहिया ने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्धारित लक्ष्य 3 लाख में से विभाग द्वारा अब तक 82,262 पौधों का पौधारोपण किया जा चुका है। जिले में नवीन पहल के तहत ग्राम सेवा सहकारी समिति द्वारा सहकारी समिति सदस्यों को प्रेरित कर 5.50 लाख पौधे लगवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
आगामी पौधारोपण महोत्सव के लिए जिले की प्रत्येक पंचायत समिति में दो स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां पर कम से कम दस हजार पौधे एक साथ लगाए जा सकें। इस महोत्सव में केकड़ी विधायक श्री शत्रुघ्न गौतम, मसूदा विधायक श्री वीरेन्द्र सिंह कानावत, जिले के प्रभारी सचिव डॉ. पृथ्वी, जिला कलक्टर श्रीमति श्वेता चौहान, उपखण्ड अधिकारी सुभाष चन्द हेमानी, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद केकड़ी त्रिलोकाराम दहिया, ग्राम पंचायतों के सरपंचगण, स्थानीय जनप्रतिनिधि और ग्राम स्तरीय कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।
यह अभियान जिले में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है, जिसमें आमजन की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
Local News • 1 month ago
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Local News • 2 months ago
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
Local News • 2 months ago
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
Local News • 2 months ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
Local News
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago

2 months ago