केकड़ी में जन अभियोग निराकरण के लिए ग्राम पंचायत, उपखण्ड और जिला स्तर पर जनसुनवाई आयोजित
केकड़ी, 2 जुलाई । जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार 4 जुलाई ,उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई गुरूवार 11 तथा जिला स्त
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 02, 2024 • 7:56 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 2 जुलाई । जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई गुरूवार 4 जुलाई ,उपखण्ड स्तरीय जन सुनवाई गुरूवार 11 तथा जिला स्तर पर जनसुनवाई 18 जुलाई को प्रातः 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगी।

जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने बताया कि सरकार द्वारा जन अभियोग निराकरण के सम्बन्ध में जनसुनवाई कर आमजन को राहत पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था जिले के समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर माह के प्रथम गुरूवार 4 जुलाई को वीसी के माध्यम से आयोजित की जाएगी।
उन्होंने बताया कि इसी प्रकार उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई माह के द्वितीय गुरूवार 11 जुलाई तथा जिला स्तरीय जनसुनवाई तृतीय गुरूवार 18 जुलाई को की जाएगी। उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई पंचायत समिति स्थित भारत निर्माण सेवा केन्द्र में आयोजित होगी । उपखण्ड स्तरीय जनसुनवाई एवं समाधान व्यवस्था में नोडल अधिकारी अतिरिक्त जिला कलेक्टर एवं जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा जन सुनवाई कर प्राप्त परिवादों की मौके पर ही समीक्षा की जाएगी। इसमें उपखंड अधिकारी एवं समस्त ब्लॉक स्तरीय अधिकारी तथा विभागीय जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे। जिला स्तरीय जनसुनवाई तृतीय गुरूवार 18 जुलाई को राजीव गांधी सेवा केंद्र केकड़ी में होगी। इसमें जिला कलेक्टर एवं समस्त जिला स्तरीय अधिकारी तथा ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से भाग लेंगे ।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
4 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago