केकड़ी में जलभराव की समस्या पर जिला कलक्टर ने दिए स्थायी समाधान के निर्देश
केकड़ी, 4 अगस्त। जिले में जारी भारी बारिश के मद्देनजर जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने आयुक्त नगर परिषद बंटी देवी के साथ रविवार को शहर के संभावित जलभराव
Govind Vaishnav
Chief Editor
Aug 04, 2024 • 7:03 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 4 अगस्त। जिले में जारी भारी बारिश के मद्देनजर जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान ने आयुक्त नगर परिषद बंटी देवी के साथ रविवार को शहर के संभावित जलभराव और निचले क्षेत्रों का दौरा कर वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

जिला कलक्टर श्रीमती चौहान ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर वहां वर्तमान स्थिति व आपदा व्यवस्थाओं की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन निचले इलाकों में जलभराव की संभावना को देखते हुए संबंधित विभागों की तकनीकी टीमें मौके पर रहें और आवश्यकता के अनुसार राहत और बचाव का कार्य सुनिश्चित करें। साथ ही कचरे से जल निकासी में अवरोध उत्पन्न न हो इसके लिए नाले-नालियों की सफाई करवाने के निर्देश दिए। जलभराव होने पर निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था की तैयारी रखने को निर्देशित किया। इस अवसर पर नगर परिषद आयुक्त बंटी देवी, सहायक अभियंता विक्रम जोरवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago