केकड़ी में जिला स्तरीय दिव्यांग मेडिकल एवं फंक्शनल असेसमेंट कैंप का सफल आयोजन, 276 बच्चों का पंजीकरण
शिक्षा परिषद जयपुर के आदेश एवं जिला कलेक्टर श्वेता चौहान के निर्देशानुसार जिले के केकड़ी, सावर, सरवाड एवं भिनाय ब्लॉक के दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय
Govind Vaishnav
Chief Editor
Oct 23, 2024 • 8:09 AM IST
Share This Story
शिक्षा परिषद जयपुर के आदेश एवं जिला कलेक्टर श्वेता चौहान के निर्देशानुसार जिले के केकड़ी, सावर, सरवाड एवं भिनाय ब्लॉक के दिव्यांग बच्चों के लिए जिला स्तरीय मेडिकल कम फंक्शनल असेसमेंट कैंप राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय केकड़ी में आयोजित किया गया। इस कैंप में विभिन्न प्रकार की दिव्यांगता से संबंधित जांच एवं रोडवेज, रेलवे, अंग उपकरण के प्रमाण पत्र बनाए गए। जिला कलेक्टर ने स्वयं प्रत्येक चिकित्सा टीम, रोडवेज, रेलवे, एवं एलिम्को के पास जाकर कैंप की गतिविधियों की समीक्षा की एवं आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। उन्होंने अधिकाधिक बच्चों को इस कैंप का लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

इस आयोजन में कुल 276 दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण किया गया, जिसमें से 152 बच्चों को दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। 116 रोडवेज पास, 25 रेलवे पास, और 46 बच्चों को अंग उपकरण के लिए चयनित किया गया। कैंप में एनसीसी के 20 बालकों ने भी भाग लिया, साथ ही केकड़ी जिले के समस्त विशेष शिक्षक एवं संदर्भ व्यक्ति जैसे सोमेश्वर गौड़, कुलदीप मीना, शिवचरण, अनिल स्वर्णकार, राजेश शर्मा, जोधराज भाटी, चंद्रशेखर चौधरी एवं विकास शर्मा भी उपस्थित रहे।

इस दौरान अजमेर से सीडीईओ जगनारायण जी व्यास, डीसी दिनेश सैनी, जिला शिक्षा अधिकारी मुख्यालय माध्यमिक, केकड़ी, गोविंद नारायण शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विष्णु जी शर्मा, बीसीएमएचओ अनुज एवं संजय, स्थानीय विद्यालय की प्रधानाचार्य हेमन पाठक, PM SHREE राउमावि केकड़ी के संस्था प्रधान कालूराम सांवरिया, एनसीसी प्रभारी हरिराम सोलंकी एवं समाज कल्याण विभाग के इंद्रजीत चंदोलिया उपस्थित रहे।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago