केकड़ी में जिला स्तर पर महिलाओं के लिए नई योजनाओं का आगाज
केकड़ी ,14 दिसम्बर। राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को उदयपुर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में महिला सम
Govind Vaishnav
Chief Editor
Dec 14, 2024 • 7:13 AM IST
Share This Story
केकड़ी ,14 दिसम्बर। राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को उदयपुर में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसी के साथ प्रत्येक जिले में भी जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया।

केकड़ी जिले में जिला स्तरीय महिला सम्मेलन का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में किया गया। इस दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग, राजीविका, महिला अधिकारिता विभाग एवं बैंक के द्वारा महिला लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित एवं सम्मानित किया गया।

इन योजनाओं के तहत महिलाएं हुई लाभान्वित
जिला स्तरीय महिला सम्मेलन के दौरान प्रभारी सचिव नरेंद्र गुप्ता एवं जिला कलक्टर श्रीमती श्वेता चौहान द्वारा राजीविका विभाग के माध्यम से 10 लखपति दीदीयों का सम्मान ,राजस्थान महिला निधि से एक करोड़ का ऋण, राजीविका विभाग से 30 लाख का रिवाल्विंग फंड 200 समूह को , बड़ौदा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की महरूकला ब्रांच से 30 लाख रुपए का ऋण वितरण किया गया । साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के माध्यम से प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना अन्तर्गत राज्य सरकार द्वारा 1500 रुपए की अतिरिक्त किश्त योजना का शुभारम्भ किया गया जिसके तहत 4 महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि का हस्तांतरण किया गया।

इस दौरान उपखंड अधिकारी सुभाष चंद्र हेमानी , अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी दिशी शर्मा, उपनिदेशक महिला एवं बाल विकास विभाग जगदीश नाड़ोती, राजीविका जिला समन्वयक नीतीश सुथार, एलडीएम राजेश परमार, सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्त्योदय सेवा शिविर का आयोजन आज
राज्य सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार, 15 दिसम्बर को दोपहर 2.30 बजे से नगर परिषद प्रांगण में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अन्त्योदय सेवा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago