केकड़ी में दिव्यांग सहायता शिविर, 373 जरूरतमंदों को मिले उपकरण
केकड़ी श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर एवं लायंस क्लब केकड़ी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में लायंस भवन पोकी नाडी केकड़ी में मुख्य अति
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jan 30, 2025 • 7:25 AM IST
Share This Story
केकड़ी श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर एवं लायंस क्लब केकड़ी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में लायंस भवन पोकी नाडी केकड़ी में मुख्य अतिथि मदन गोपाल चौधरी चेयरमैन अजमेर सेंट्रल कोपरेटिव बैंक लिमिटेड ने कहा की जरूरतमंद की सेवा करना ही हमारा मुख्य ध्येय है। उन्होंने लायंस क्लब के सेवा कार्यों की भूरी भूरी प्रशंसा की।

विशिष्ट अतिथि एडवोकेट सैयद नकवी ने कहा कि दिव्यांग व्यक्ति को देखकर हर व्यक्ति की इच्छा बनती है कि मैं भी सेवा करूं, जो की लायंस क्लब के समस्त सदस्य कर रहे है। विशिष्ट अतिथि सुरेश मेहरा और महावीर रैगर विकलांग संघ अध्यक्ष ने कहा कि दिव्यांग की सेवा करने पर मन को संतुष्टि प्राप्त होती है। प्रांतीय सभापति व प्रोजेक्ट चेयरमैन लायन एस एन न्याति ने स्वागत भाषण देते हुए शिविर की विस्तृत जानकारी प्रदान की । उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय शिविर में कुल 373 दिव्यांगों को उपकरण दिए जिसमें से ट्राई साइकिल 48 , व्हीलचेयर 27 , बुजुर्ग छड़ी 75 , कान की मशीन 150, बैसाखी 31, जयपुर फुट 15, कैलिफर्स 27 वितरण किए गए।

शिविर में अतिथि के रूप में क्षेत्रीय अध्यक्ष मुरारी लाल गर्ग उपस्थित थे। दिव्यांग संघ के पदाधिकारी ओम प्रकाश सैनी और सुरेश साहू भी उपस्थित थे। समारोह की अध्यक्षता करते हुए चंद्र प्रकाश दुबे ने कहा की नेत्र की रोशनी विहीन व्यक्ति को रोशनी दिलाना एवं दिव्यांग को उपकरण दिलाकर उसको जीवंत करना हम सभी का कर्तव्य है, जिसकी पालना करना सभी का कर्तव्य है। सभी अतिथियों ने गणेश जी की मूर्ति के सामने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। अतिथियों का लायंस क्लब के सदस्य लायन निरंजन चौधरी, भागचंद मूंदड़ा,विनय कटारिया, जगदीश फतेहपुरिया, पुरुषोत्तम गर्ग, आसाराम जांगिड़, विनय पांड्या, दिनेश गर्ग , राजेंद्र कुमार सोनी, भरत माहेश्वरी, अनिल बंसल ,ने माला पहनाकर स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत किया।

आभार प्रदर्शन राकेश जैन ने किया। कार्यक्रम का संचालन लायन भागचंद मूंदड़ा ने किया। जयपुर विकलांग सहायता समिति से लोकेश चौधरी, मोतीलाल शर्मा, मनोज कुमार जाट, अनवर अहमद, सागर दत्ता, भंवर सिंह, डॉ अजय कुमार, नरेंद्र नायक, मोहम्मद खालिम, रिपु दमन सिंह, जुगल किशोर, कमल, मोना शर्मा, वंदना, इस्लाम एवं पप्पू लाल को लायंस क्लब के सचिव निरंजन चौधरी ने दुप्पटा ओढ़ाकर, अनिल बंसल एवं विनय पांड्या ने तिलक लगाकर, चंदप्रकाश दुबे ने साफा बन्धाकर, प्रांतीय सभापति लायन एस एन न्याति अध्यक्ष राकेश जैन, एवं मुरारी गर्ग ने स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मान किया।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago