केकड़ी में दहेज प्रताड़ना का मामला: पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत
केकड़ी: महिला ने अपने अधिवक्ता एल सी मीणा के माध्यम से केकड़ी के एसीजेएम 1 न्यायालय में अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का परिवाद प्रस्तुत
Govind Vaishnav
Chief Editor
Jul 29, 2024 • 6:15 AM IST
Share This Story
केकड़ी: महिला ने अपने अधिवक्ता एल सी मीणा के माध्यम से केकड़ी के एसीजेएम 1 न्यायालय में अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का परिवाद प्रस्तुत किया है।

परिवाद के अनुसार, महिला का विवाह 26 मार्च 2007 को नाबालिग अवस्था में हुआ था। शादी के बाद ससुराल वालों ने उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। पति दिलदार, सास लाली, ससुर मुमताज, और देवर शारुख ने 2 लाख रुपये और गहने की मांग की। महिला का कहना है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया गया। महिला ने आरोप लगाया है कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और उसे प्रताड़ित करने के लिए अपने रिश्तेदारों की मदद ले रहा है। शऔर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी गई है।
न्यायालय ने परिवाद सुनने के बाद केकड़ी पुलिस थाने को भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2), 85-316(2) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज कर जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया है। इस मामले में न्यायालय का आदेश आने के बाद से ही केकड़ी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर काफी चर्चा हो रही है और वे पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।
Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
देशवाली पंचायत चौरासी की बैठक में अतीक तंवर बने जिला उपाध्यक्ष
6.730 किलो डोडा पोस्त पाउडर बरामद, आरोपी गिरफ्तार
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
पिंजरे में कैद हुआ पैंथर, 14 बकरियों पर हमले के बाद वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
1 month ago
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
2 months ago