केकड़ी में पहला अनुदानित वृद्धाश्रम: जिला कलेक्टर ने किया उद्घाटन, 25 बेड की सुविधा शुरू
केकड़ी, 4 सितंबर 2024: राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित और अनुदानित आवासीय वृद्धाश्रम का उद्घाटन कादेड़ा रोड स्थित जिला कल
Govind Vaishnav
Chief Editor
Sep 04, 2024 • 3:06 AM IST
Share This Story
केकड़ी, 4 सितंबर 2024: राजस्थान सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित और अनुदानित आवासीय वृद्धाश्रम का उद्घाटन कादेड़ा रोड स्थित जिला कलेक्टर श्वेता चौहान ने किया। उन वृद्ध पुरुषों और महिलाओं के लिए बनाया गया है जो गरीबी, परिवार से उत्पीड़न, निराश्रितता, और नि:संतान हैं। इस पहल का संचालन एम एम एम शिक्षण एवं जन शिक्षण संस्थान, टोंक द्वारा किया जा रहा है।


समाज कल्याण अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि केकड़ी जिले में इस प्रकार का पहला वृद्धाश्रम स्थापित किया गया है। इसका उद्घाटन जिला कलेक्टर श्वेता चौहान द्वारा किया गया, जिन्होंने आश्रम की व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और वहां के प्रशासन को निर्देश दिए। इस आश्रम में 25 बेड की क्षमता है, जहां वृद्धों को आवास, भोजन, चिकित्सा सुविधा और रोजमर्रा की अन्य जरूरतों की पूर्ति की जाएगी।

यह आश्रम 55 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं और 60 वर्ष से अधिक आयु के पुरुषों के लिए है, चाहे वे भारत के किसी भी राज्य के निवासी हों। यहां राज्य सरकार द्वारा संचालित सुविधाओं का लाभ लिया जा सकता है। यह वृद्धाश्रम 19 जिलों के लिए स्वीकृत किया गया था, और केकड़ी जिले में इसे पहली बार शुरू किया गया है।

Morning Digest ☀️
Get the day's biggest stories delivered to your inbox every morning at 7 AM
Related Stories
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
एल्टो कार में छुपाकर ले जा रहे थे मादक पदार्थ, पुलिस ने दबोचे तीन आरोपी, केकड़ी में मादक पदार्थ तस्करी का भंडाफोड़
केकड़ी में बैरवा समाज एकजुट, छात्रावास निर्माण के लिए अभियान तेज
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
श्री सुधासागर स्कूल के होनहार विद्यार्थियों ने कायम किया ऐतिहासिक व अभूतपूर्व कीर्तिमान
6 days ago
रीको एरिया स्थित अरावली इंडस्ट्रीज में भीषण आग, दमकल की तत्परता से टला बड़ा हादसा
1 week ago